scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ

Text Size:

मुंबई, 22 दिसंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया को मजबूती मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.78 पर खुला और फिर इसने 82.73 के उच्च स्तर को छुआ। इसके बाद, पिछले बंद भाव के मुकाबले दस पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए रुपया 82.74 के स्तर पर आ गया।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को तीन पैसे मजबूत होकर 82.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत गिरकर 103.87 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 82.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments