scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया नौ पैसे टूटकर 79.90 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर

रुपया नौ पैसे टूटकर 79.90 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर

Text Size:

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) स्थानीय शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निर्बाध निकासी और विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 79.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ 79.72 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.71 के उच्चतम स्तर तक गया तथा 79.92 रुपये के निचले स्तर तक आया।

अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 79.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 108.36 हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 98 अंक लुढ़ककर 53,416.15 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमतें 2.20 प्रतिशत घटकर 97.38 डॉलर प्रति बैरल रह गईं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments