scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 82.35 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 82.35 पर आया

Text Size:

मुंबई, 14 मार्च (भाषा) अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.35 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.27 पर खुला और फिर कुछ बढ़त के साथ 82.24 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में यह गिरावट दर्ज करते हुए 82.35 पर था।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.23 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 103.86 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.08 प्रतिशत गिरकर 79.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,546.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments