scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, दो मार्च (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे टूटकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.57 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर आ गया। बुधवार को रुपया 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 11 प्रतिशत बढ़कर 104.59 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments