scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरूपाला कल 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों, कॉल सेंटर का उद्घाटन करेंगे

रूपाला कल 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों, कॉल सेंटर का उद्घाटन करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला बृहस्पतिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों और एक केंद्रीकृत कॉल सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ये मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां (एमवीयू) एक समान हेल्पलाइन नंबर, 1962 के साथ केंद्रीकृत कॉल सेंटर के माध्यम से संचालित की जाएंगी।

कॉल सेंटर में पशुपालकों/पशु मालिकों के कॉल सुने जायेंगे और पशु चिकित्सक मामले की गंभीरता के आधार पर उन कॉल को प्राथमिकता क्रम देंगे और उन्हें किसानों के दरवाजे पर सेवाएं प्रदान करने के लिए निकटतम एमवीयू के पास भेजेंगे।

एमवीयू दूरदराज के क्षेत्रों में किसानों/पशु मालिकों को निदान उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, मामूली सर्जिकल हस्तक्षेप, ऑडियो-विजुअल सहायता और विस्तार सेवाएं प्रदान करेंगे।

ये इकाइयां पशु चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समाधान और देश के दूरस्थ क्षेत्रों में सूचना के प्रसार के लिए एकल केंद्र के रूप में कार्य करेंगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments