scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेरल के अर्थुन्कल में नये बंदरगाह के निर्माण के लिए 103 करोड़ रुपये मंजूर

केरल के अर्थुन्कल में नये बंदरगाह के निर्माण के लिए 103 करोड़ रुपये मंजूर

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 29 जनवरी (भाषा) केरल सरकार ने राज्य के अलप्पुझा जिले के अर्थुन्कल में मछली पकड़ने के वास्ते एक नये बंदरगाह के निर्माण के लिए 103.32 करोड़ रुपये की बुधवार को मंजूरी दी है।

केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि इस राशि में से 58.55 करोड़ रुपये केवल ‘ब्रेकवाटर’ के निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं।

‘ब्रेकवाटर’ का अर्थ है कि समुद्र में लहरों के बल से तट या बंदरगाह की सुरक्षा के लिए एक दीवार बनाना है।

इस परियोजना में एक नया घाट, एक कैंटीन, एक लॉकर रूम, शौचालय परिसर, जलापूर्ति सुविधाएं, महत्वपूर्ण सड़कें, एक पार्किंग क्षेत्र, 100 टन का एक बर्फ संयंत्र, एक हरित पट्टी और एक बोरवेल बनाया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की सहायता से शुरू की गई यह परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी।

भाषा प्रीति रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments