scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरॉयल एनफील्ड ने सितंबर में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की

रॉयल एनफील्ड ने सितंबर में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सितंबर 2025 में 1,24,328 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है।

यह बिक्री रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे अधिक मासिक यात्री वाहन बिक्री है।

रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसकी पिछले महीने घरेलू बिक्री 1,13,573 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 79,325 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि निर्यात पिछले साल सितंबर में 7,653 इकाई था जो सितंबर 2025 में 41 प्रतिशत बढ़कर 10,755 इकाई हो गया।

रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिरकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, ‘रॉयल एनफील्ड में हमारे लिए त्योहारी सीजन की शुरुआत अविश्वसनीय रही है। हमने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री दर्ज की है और इस महीने 1,00,000 से अधिक खुदरा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments