scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतधौला कुआं, दिल्ली हवाई अड्डे के बीच यातायात में सुधार के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना शुरू

धौला कुआं, दिल्ली हवाई अड्डे के बीच यातायात में सुधार के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिल्ली में सुब्रतो पार्क वायु सेना स्टेशन पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (गुरुग्राम की ओर) पर दो-लेन से चार-लेन तक चौड़ीकरण का काम शुरू किया है।

इस परियोजना से धौला कुआं और दिल्ली हवाई अड्डे के बीच यातायात में सुधार होगा।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना परेड रोड अंडरपास की शुरुआत में सड़क के बाईं ओर यातायात के अवरोध को दूर करने में मदद करेगी। परियोजना लगभग छह महीने में पूरी होने की उम्मीद है।

इस परियोजना के तहत एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें जल निकासी की उन्नत व्यवस्था होगी, जो वर्षा/सतही जल के कुशल निपटान में मदद करेगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments