scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमदेशअर्थजगतऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) वैश्विक ऊर्जा दक्षता समाधान कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 75 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक समूह के शेयरधारक और एक मौजूदा निवेशक 94.17 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेंगे।

दस्तावेजो के अनुसार, कंपनी आईपीओ से पहले 15 करोड़ रुपये तक के नियोजन पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार घट जायेगा।

कंपनी 59.50 करोड़ रुपये के निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग नासिक में अपनी विनिर्माण सुविधा के विस्तार और सामान्य कंपनी कामकाज पर करेगी।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments