scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति में कमी

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति में कमी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में क्रमशः शून्य से 0.07 प्रतिशत नीचे और 0.31 प्रतिशत रह गई। यह आंकड़ा अगस्त में क्रमशः 1.07 प्रतिशत और 1.26 प्रतिशत था।

श्रम मंत्रालय ने शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक सितंबर 2025 में कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-एएल) 0.11 अंक घटकर 136.23 हो गया। इस दौरान ग्रामीण श्रमिकों का सूचकांक (सीपीआई-आरएल) 0.18 अंक घटकर 136.42 पर था।

अगस्त 2025 में सीपीआई-एएल 136.34 अंक और सीपीआई-आरएल 136.60 अंक थे।

सितंबर 2025 में कृषि मजदूरों (एएल) के लिए खाद्य सूचकांक में 0.47 अंक और ग्रामीण मजदूरों (आरएल) के लिए 0.58 अंक की कमी आई।

मंत्रालय ने कहा, ”सितंबर 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति कृषि मजदूरों के लिए शून्य से 2.35 प्रतिशत नीचे और ग्रामीण मजदूरों के लिए शून्य से 1.81 प्रतिशत नीचे रही।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments