scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरिन्यू ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.4 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता चालू की

रिन्यू ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.4 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता चालू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) रिन्यू एनर्जी ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 2.4 गीगावाट की परियोजनाओं को चालू किया है। इससे उसकी कुल परिचालन क्षमता 12.6 गीगावाट हो गई है, जो देश में दूसरी सबसे बड़ी क्षमता है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि यह 2025-26 के दौरान बेची गई 600 मेगावाट की परियोजनाओं को समायोजित करने के बाद है।

बयान के अनुसार, 2.4 गीगावाट की चालू क्षमता में 1.75 गीगावाट सौर ऊर्जा, 0.62 गीगावाट पवन ऊर्जा और 100 मेगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ 25 मेगावाट की इकाई शामिल हैं।

रिन्यू के संस्थापक, चेयरपर्सन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमंत सिन्हा ने कहा, ‘‘नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 2.4 गीगावाट की वृद्धि कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एक वर्ष में चालू की गई हमारी अब तक की सबसे अधिक क्षमता है।’’

कंपनी के पास लगभग 450 मेगावाट की पूर्ण निर्मित क्षमता भी है, जिसे जल्द ही चालू किए जाने की संभावना है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments