नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी ने सोमवार से लागू हुए नए जीएसटी स्लैब के अनुरूप अपने सौर मॉड्यूल और सौर सेल की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।
जीएसटी परिषद ने हाल ही में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादों पर कर की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया था।
रिन्यू ब्रांड के तहत कार्यरत कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि कीमतों में कटौती से यूटिलिटी स्तर के डेवलपर, रूफटॉप सौर उपभोक्ताओं और किसानों को पर्याप्त बचत होगी।
कंपनी के संस्थापक, चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमंत सिन्हा ने कहा, “भारत के सबसे बड़े एकीकृत सोलर विनिर्माता के रूप में हमें विश्वास है कि यह कदम बड़े डेवलपर से लेकर रूफटॉप उपभोक्ताओं और किसानों तक को सौर ऊर्जा का रुख करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”
रिन्यू का 18.2 गीगावाट का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो अगस्त, 2025 तक दुनिया के सबसे बड़े पोर्टफोलियो में से एक था।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
