नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी आरईसी लिमिटेड के बोर्ड ने बृहस्पतिवार को हुई अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1,20,000 करोड़ रुपये के बाजार उधारी कार्यक्रम को मंजूरी दी।
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘‘9 मार्च, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न ऋण साधनों के तहत बाजार उधारी कार्यक्रम को मंजूरी दी।’’
इसमें कहा गया कि आरईसी वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बाजार से 1,20,000 करोड़ रुपये उधार लेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के बॉन्ड एवं ऋण (1,05,000 करोड़ रुपये), अल्पकालिक ऋण (10,000 करोड़ रुपये) और वाणिज्यिक परिपत्र (5,000 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
भाषा राजेश राजेश पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
