scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरियल एस्टेट कंपनी 'सिला' ने 270 करोड़ रुपये में एसएमएस इंटिग्रेटेड का अधिग्रहण किया

रियल एस्टेट कंपनी ‘सिला’ ने 270 करोड़ रुपये में एसएमएस इंटिग्रेटेड का अधिग्रहण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ‘सिला’ ने अपने कारोबार विस्तार और राजस्व में वृद्धि के लिए ‘एसएमएस इंटिग्रेटेड फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि यह अधिग्रहण ‘समारा कैपिटल’ से 270 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर किया गया है। यह पूरी तरह से नकद सौदा है।

‘सिला’ मुख्य रूप से सुविधा प्रबंधन, खाद्य सेवाओं, रियल एस्टेट सलाहकार और रियल एस्टेट विकास व्यवसाय से जुड़ी है। एसएमएस इंटिग्रेटेड का पूरे भारत में परिचालन है और वह 21,000 से अधिक कर्मचारियों के कार्यबल के साथ 500 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देती है।

इस सौदे के बाद ‘सिला’ का परिचालन 125 से अधिक शहरों में हो जाएगा और इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 से अधिक हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के बाद उसका ‘राजस्व 2,000 करोड़ रुपये से अधिक’ हो जाएगा।

सिला के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ऋषभ वोरा ने कहा, ‘‘यह साझेदारी लागत और विकास के मामले में सार्थक तालमेल बिठाएगी। इससे सिला को स्वास्थ्य सेवा और डेटा केंद्रों जैसे विशेष क्षेत्रों में अपनी सेवा क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’

कंपनी ने कहा कि वह अपने स्तर पर विस्तार और चुनिंदा रणनीतिक अधिग्रहणों के माध्यम से निरंतर वृद्धि जारी रखेगी।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments