scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरियल एस्टेट कंपनियों ने 2024 में क्यूआईपी से 22,320 करोड़ रुपये जुटाए: एनारॉक

रियल एस्टेट कंपनियों ने 2024 में क्यूआईपी से 22,320 करोड़ रुपये जुटाए: एनारॉक

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट डेवलपर ने पिछले साल यानी 2024 में योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिए निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर करीब 22,320 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

रियल एस्टेट सलाहकार फर्म एनारॉक ने बताया कि सभी क्षेत्रों में क्यूआईपी के जरिए 99 निर्गम से कुल 1,41,482 करोड़ रुपये जुटाए गए।

इसमें रियल एस्टेट का प्रमुख योगदान रहा, जहां आठ डेवलपर और एक ‘रीट’ ने कुल मिलाकर 22,320 करोड़ रुपये जुटाए। यह आंकड़ा क्यूआईपी के जरिए जुटाई गई कुल राशि का 16 प्रतिशत है।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, पूंजी बाजार में तेजी बनी रही और कंपनियों ने रणनीतिक निवेश हासिल करना जारी रखा। संस्थागत निवेशक रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि क्षमता को लेकर बेहद आशावादी हैं।

पुरी ने कहा कि मजबूत वित्तीय स्थिति रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि का समर्थन कर रही है।

भाषा पाण्डेय अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments