scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतआरईए इंडिया ने अभिषेक मक्कर को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया

आरईए इंडिया ने अभिषेक मक्कर को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट से जुड़ी हाउसिंग डॉट कॉम और प्रॉपटाइगर की मूल कंपनी आरईए इंडिया ने अभिषेक मक्कर को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि मक्कर इंजीनियरिंग और डेटा साइंस की टीमों का नेतृत्व करेंगे और आरईए इंडिया की कार्यकारी नेतृत्व टीम में शामिल होंगे। यह टीम सीधे कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ध्रुव अग्रवाल को रिपोर्ट करती है।

मक्कर के पास 19 साल से ज़्यादा का अनुभव है। वह इससे पहले एक्सपीडिया इंडिया, अमेजन इंडिया में भी सेवाएं दे चुके हैं।

हाउसिंग डॉट कॉम और प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के समूह सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा, “ …अभिषेक की विशेषज्ञता हमारे मंच की क्षमताओं को आगे बढ़ाने और हमारी प्रौद्योगिकी नेतृत्व का विस्तार करने में सहायक होगी।”

आरईए इंडिया ऑस्ट्रेलिया के आरईए ग्रुप लि. का हिस्सा है, जो अमेरिका के न्यूजकॉर्प का हिस्सा है। यह देश के अग्रणी रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी मंचों में से एक है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments