scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई दो मार्च को 25,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की करेगा अदला-बदली नीलामी

आरबीआई दो मार्च को 25,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की करेगा अदला-बदली नीलामी

Text Size:

मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो मार्च को 25,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की ‘अदला-बदली नीलामी’ करने की बुधवार को घोषणा की।

अदला-बदली नीलामी के तहत सरकार जल्द परिपक्व होने वाले बॉन्ड को लंबी अवधि वाले नए बॉन्ड से बदल देती है। इससे एक ही साल में बड़ी रकम चुकाने का दबाव कम होता है और भुगतान की समय-सीमा आगे खिसक जाती है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि यह नीलामी सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। नतीजे उसी दिन जारी किए जाएंगे और लेन-देन का निपटान चार मार्च को होगा।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में 5.47 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड परिपक्व होने वाले हैं। ऐसे में यह कदम उस वर्ष के संभावित भुगतान दबाव को कम करने की दिशा में उठाया गया है।

इससे पहले आरबीआई इस महीने दो स्विच नीलामियां कर चुका है, जिनमें 84,804 करोड़ रुपये के बॉन्ड का लेन-देन हुआ था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments