scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई ने फेडरल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना लगाया

आरबीआई ने फेडरल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना लगाया

Text Size:

मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर फेडरल बैंक पर 5.72 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में इसकी सूचना दी।

बयान में कहा गया है कि आरबीआई ने अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंडों के कुछ प्रावधानों और ‘नियामकीय अनुपालन के मामले’ में निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

एक अलग बयान में आरबीआई ने फेडरल बैंक के बारे में कहा, ‘बैंक यह सुनिश्चित करने में विफल रहा कि बीमा कंपनी द्वारा बीमा ब्रोकिंग/कॉरपोरेट एजेंसी सेवाओं में लगे उसके कर्मचारियों को कोई प्रोत्साहन (नकद या गैर-नकद) दिया गया या नहीं।

आरबीआई ने 31 मार्च, 2020 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निगरानी संबंधी मूल्यांकन (आईएसई) के लिए वैधानिक निरीक्षण किया था।

आरबीआई ने एक अन्य बयान में कहा कि केवाईसी मानदंडों का पालन न करने के लिए गुरुग्राम स्थित धानी लोन्स एंड सर्विसेज लिमिटेड पर भी 7.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments