scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमीना हेमचंद्र की करुण वैश्य बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को रिजर्व बैंक की मंजूरी

मीना हेमचंद्र की करुण वैश्य बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को रिजर्व बैंक की मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्रीय बैंक की पूर्व अधिकारी मीना हेमचंद्र की करुड़ वैश्य बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में नियुक्त को मंजूरी दे दी है।

निजी क्षेत्र के बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।

इससे पहले मई में बैंक ने गैर-कार्यकारी स्वतंत्र (कार्यवाहक) चेयरपर्सन के लिए हेमचंद्र का नाम रिजर्व बैंक के पास भेजा था।

करुड़ वैश्य बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘‘आरबीआई ने 11 जुलाई, 2022 को जारी अपने पत्र में मीना हेमचंद्र को बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में नियुक्त को मंजूरी दे दी है।’’

बैंक ने कहा कि हेमचंद्र (64) की नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से तीन साल के लिए होगी। उनके पास रिजर्व बैंक के विभिन्न विभागों में काम करने का 35 साल से अधिक का अनुभव है। वह जून, 2015 से नवंबर, 2017 तक रिजर्व बैंक की कार्यकारी निदेशक रही थीं।

भाषा जतिन जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments