scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा इंटरनेशनल के परिचालन अधिकारी बने राजीव सिंघल

टाटा इंटरनेशनल के परिचालन अधिकारी बने राजीव सिंघल

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) टाटा समूह की व्यापार और वितरण इकाई टाटा इंटरनेशनल ने राजीव सिंघल को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सिंघल ने एक अप्रैल, 2023 से कार्यभार संभाल लिया और वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आनंद सेन को रिपोर्ट करेंगे।

इसमें कहा गया है कि कंपनी के सभी कार्यक्षेत्र के प्रमुख, सिंघल को रिपोर्ट करेंगे।

सिंघल पहले टाटा स्टील में फ्लैट उत्पादों के विपणन और बिक्री के उपाध्यक्ष थे। उन्हें इस क्षेत्र का 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments