scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबोर्ड व निगम कर्मियों के लिए भी ओपीएस लागू करेगी राजस्थान सरकार: गहलोत

बोर्ड व निगम कर्मियों के लिए भी ओपीएस लागू करेगी राजस्थान सरकार: गहलोत

Text Size:

जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में बोर्ड और निगमों के कर्मियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की घोषणा की।

गहलोत ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की।

गहलोत ने पिछले साल के बजट में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की थी।

गहलोत ने इसका विस्तार करते हुए अब राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, अकादमियों और विश्वविद्यालयों के कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इससे एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

भाषा पृथ्वी कुंज सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments