नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) सिनेमा प्रदर्शक पीवीआर आईनॉक्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा बढ़कर 105.7 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान परिचालन राजस्व 12.38 प्रतिशत बढ़कर 1,823 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 11.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था और परिचालन राजस्व 1,622.1 करोड़ रुपये था।
पीवीआर आईनॉक्स की कुल एकीकृत आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 2025-26 की दूसरी तिमाही में 11.71 प्रतिशत बढ़कर 1,858.9 रुपये हो गई।
कंपनी ने अपने आय विवरण में कहा कि सितंबर तिमाही में उसका राजस्व, कर-पूर्व आय और पीएटी पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक रहा।
सितंबर तिमाही के अंत में पीवीआर आइनॉक्स की स्क्रीन संख्या 1,757 थी, जो मामूली रूप से बढ़ी, हालांकि, सिनेमाघरों की संख्या घटकर 353 रह गई।
वित्तवर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में पीवीआर आईनॉक्स का कुल खर्च 2.24 प्रतिशत बढ़कर 1,716.3 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा राजेश राजेश पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
