scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपंजाब सरकार कपास पर ‘आढ़तियों’ का कमीशन घटाकर एक प्रतिशत करेगी

पंजाब सरकार कपास पर ‘आढ़तियों’ का कमीशन घटाकर एक प्रतिशत करेगी

Text Size:

चंडीगढ़, 30 अगस्त (भाषा) पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को कहा कि किसानों के लाभ के लिए कपास पर ‘आढ़तियों’ का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाएगा।

धालीवाल ने कहा कि धान और गेहूं की तुलना में अनाज मंडियों में कपास के मामले में ऐसा कोई खर्च नहीं है। धान और गेहूं की फसलों पर सफाई, भरने, तौलने और परिवहन पर खर्च होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार कपास किसानों के हित में पहले ही कपास पर बाजार शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर चुकी है।

इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, धालीवाल ने मंगलवार को पंजाब कॉटन फैक्ट्रीज एंड गिनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य में कपास के कई कारखाने बंद होने के कगार पर हैं या कुछ नुकसान के कारण बंद भी हो गए हैं।

उन्होंने मंत्री से राज्य में कपास की फसल को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ कदम उठाने का भी आग्रह किया।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments