scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपंजाब को चालू सत्र में कपास उत्पादन आठ लाख गांठ तक होने की उम्मीद

पंजाब को चालू सत्र में कपास उत्पादन आठ लाख गांठ तक होने की उम्मीद

Text Size:

चंडीगढ़, 21 अगस्त (भाषा) पंजाब को चालू खरीफ सत्र में कपास उत्पादन करीब आठ लाख गांठ तक होने की उम्मीद है। कम रकबा और बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है।

पिंक बॉलवर्म कीट के हमले के कारण पिछले 2021-22 सत्र में कपास का उत्पादन घटकर 6.45 लाख गांठ रह गया था, जबकि इससे पिछले वर्ष में 10 लाख से अधिक गांठों का उत्पादन हुआ था।

चालू सत्र में उत्पादन 2018-19 की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत कम होगा।

कपास के कम रकबे के साथ ही बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। इसके अलावा सफेद मक्खी कीट के हमले से भी उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

खरीफ बुवाई के मौसम में बठिंडा, मुक्तसर, मनसा, फाजिल्का, संगरूर, मोगा और फरीदकोट के कपास क्षेत्रों में चार लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.48 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती हुई है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments