scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपंजाब एंड सिंध बैंक को कुल कारोबार जल्द दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार होने की उम्मीद

पंजाब एंड सिंध बैंक को कुल कारोबार जल्द दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार होने की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) पंजाब एंड सिंध बैंक को भरोसा है कि ऋण में मजबूत वृद्धि से वह जल्द दो दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार का आंकड़ा पार लेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने यह बात कही।

साहा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में बैंक का ऋण 17 प्रतिशत बढ़कर 78,049 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कारोबार में वृद्धि हमारे अनुमान के अनुरूप है। वहीं संपत्ति की गुणवत्ता जैसे अन्य प्रमुख मानदंड भी नियंत्रण में हैं।”

बैंक का चालू खाता और बचत खाता दिसंबर तिमाही के अंत में 11.33 प्रतिशत बढ़कर 36,460 करोड़ रुपये हो गया।

साहा ने कहा कि 31 दिसंबर, 2022 के अंत में कुल कारोबार 12.26 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा।

उन्होंने नई पहल के बारे में बताते हुए कहा कि बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए को-ब्रांड क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी की है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments