scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने तीन स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे पर आश्चर्य जताया

पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने तीन स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे पर आश्चर्य जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज (पीएफएस) ने सोमवार को तीन स्वतंत्र निदेशकों के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले अचानक इस्तीफा देने पर आश्चर्य जताया।

कंपनी के तीन स्वतंत्र निदेशकों- सीमा बहुगुणा, नवीन भूषण गुप्ता और पीवी भारती ने पिछले कुछ दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पीएफएस ने शेयर बाजार को बताया, ”प्रबंधन उपरोक्त स्वतंत्र निदेशकों के अप्रत्याशित इस्तीफे से हैरान है, खासकर उनके त्यागपत्र में दिए गए कारणों से। उनमें से किसी ने भी इस्तीफा देने से पहले निदेशक मंडल या प्रबंधन के साथ इस तरह के मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं की थी।”

इन स्वतंत्र निदेशकों के अचानक इस्तीफे से कंपनी के कॉरपोरेट प्रशासन पर सवाल उठते हैं।

सीमा बहुगुणा, नवीन भूषण गुप्ता और पीवी भारती को 15 नवंबर, 2022 को तीन साल के लिए कंपनी का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया था।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments