scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजीईएम से खरीद वर्ष 2022-23 में अबतक 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार

जीईएम से खरीद वर्ष 2022-23 में अबतक 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) भारत सरकार के पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस यानी जीईएम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद चालू वित्त वर्ष में अभी तक 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को आए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की खरीद गतिविधियों में वृद्धि पाई गई।

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए सरकार ने जीईएम पोर्टल नौ अगस्त, 2016 को पेश किया गया था।

पोर्टल पर लगभग 66,000 सरकारी खरीदार संगठन और 58 लाख से ज्यादा विक्रेता और सेवा प्रदाता हैं जो विभिन्न वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

पोर्टल पर लगभग 11,000 उत्पाद श्रेणियों में 29 लाख से ज्यादा सूचीबद्ध उत्पाद और 270 सेवा श्रेणियों में 2.5 लाख सेवाएं हैं।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments