scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतराष्ट्रपति मुर्मू सात जनवरी को डिजिटल इंडिया पुरस्कार देंगी

राष्ट्रपति मुर्मू सात जनवरी को डिजिटल इंडिया पुरस्कार देंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार यानी सात जनवरी को प्रतिष्ठित डिजिटल इंडिया पुरस्कार देंगी। सरकार ने देश में डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है।

डिजिटल इंडिया पुरस्कार (डीआईए) सरकारी संस्थाओं को अभिनव डिजिटल पहलों के लिए दिए जाते हैं।

डीआईए 2022 का मकसद न केवल सरकारी संस्थाओं बल्कि स्टार्टअप और जमीनी स्तर की डिजिटल पहलों को बढ़ावा देना है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ”भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जनवरी 2023 को यहां विजेताओं को डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 प्रदान करेंगी।”

कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, संचार और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे।

डीआईए के सातवें संस्करण में नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर डिजिटल पहल, कारोबारी सुगमता के लिए डिजिटल पहल, सामाजिक आर्थिक विकास के लिए आंकड़ा साझाकरण और उपयोग तथा सार्वजनिक डिजिटल मंच जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments