scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकोलकाता बंदरगाह की गोदी के आधुनिकीकरण का जिम्मा निजी संस्थाओं को देने की तैयारी

कोलकाता बंदरगाह की गोदी के आधुनिकीकरण का जिम्मा निजी संस्थाओं को देने की तैयारी

Text Size:

कोलकाता, 21 अगस्त (भाषा) कोलकाता बंदरगाह ने नेताजी सुभाष गोदी (एनएसडी) के कुछ हिस्सों को आधुनिकीकरण और परिचालन के लिए निजी संस्थाओं को देने की योजना बनाई है।

कोलकाता बंदरगाह को अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी) के नाम से जाना जाता है। एसएमपी, कोलकाता के चेयरमैन विनीत कुमार ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि यह पहल मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि एनएसडी बर्थ के लिए मौजूदा परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) समझौते वर्ष 2024 में समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हम पहले चरण और बाहरी टर्मिनल में एक साथ चार बर्थ लेने का इरादा रखते हैं जबकि दूसरे चरण में दूसरी एवं तीसरी बर्थ को लिया जाएगा।’

इसके साथ ही कोलकाता डॉक प्रणाली के तहत आने वाले एनएसडी का पूरा संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर किया जाएगा।

कोलकाता डॉक सिस्टम में नेताजी सुभाष डॉक और किडरपुर डॉक शामिल हैं।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments