scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबेल्लारी-दावणगेरे पावर ट्रांसमिशन परियोजना के लिए बनी एसपीवी पावर ग्रिड को मिली

बेल्लारी-दावणगेरे पावर ट्रांसमिशन परियोजना के लिए बनी एसपीवी पावर ग्रिड को मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी की इकाई आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने बेल्लारी-दावणगेरे पावर ट्रांसमिशन परियोजना के लिए बनाई गई विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को सौंप दिया है।

आरईसी के बयान के अनुसार, आरईसीपीडीसीएल द्वारा बनाओ-चलाओ-हस्तांतरित करो (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा में पावर ग्रिड विजयी बोलीदाता के रूप में उभरी।

बयान के अनुसार, आरईसीपीडीसीएल ने 12 फरवरी 2026 को इस विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) को पावर ग्रिड को सौंप दिया।

यह विशेष उद्देश्यीय इकाई आरईसीपीडीसीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौरभ रस्तोगी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक पंकज पांडे को सौंपी।

इस परियोजना के कार्यान्वयन की अवधि दो वर्ष है।

भाषा

योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments