नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। बैंक ने शुक्रवार को कहा कि इसके तहत वह सीआरपीएफ के सभी कर्मियों और पेंशनभोगियों को बेहतर बीमा कवच और अन्य लाभ प्रदान करेगा।
बैंक ने बयान में कहा कि पीएनबी अपनी प्रमुख योजना ‘पीएनबी रक्षक प्लस’ के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बेहतर बीमा कवच और अन्य लाभों के साथ कई सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इसके अलावा, रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को कई लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।
इस समझौते पर पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक बिनय कुमार गुप्ता और सीआरपीएफ, नई दिल्ली के महानिदेशालय के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) जकी अहमद ने हस्ताक्षर किए।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
