scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी को तीसरी तिमाही में 1,500 करोड़ रुपये की ट्रेजरी आय की उम्मीद

पीएनबी को तीसरी तिमाही में 1,500 करोड़ रुपये की ट्रेजरी आय की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में करीब 1,500 करोड़ रुपये की ट्रेजरी आय होने और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

ट्रेजरी आय किसी बैंक के प्रतिभूति निवेश, विदेशी मुद्रा कारोबार और वित्तीय साधनों से होने वाली वह आय है, जो बैंक के सामान्य कर्ज एवं जमा कारोबार से होने वाली आय से अलग होती है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली दो तिमाहियों में बैंक को कुल 1,800 करोड़ रुपये की ट्रेजरी आय हुई है और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करीब 1,500 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

मार्जिन के संदर्भ में चंद्रा ने कहा कि जमाओं की नई दरें तय करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है और शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) के दूसरी छमाही में बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि रुढ़िवादी ढंग से भी बैंक को तीसरी तिमाही में एनआईएम में 0.05 प्रतिशत बढ़ोतरी होने की उम्मीद है जबकि चौथी तिमाही में यह 0.10 प्रतिशत बढ़ सकती है।

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में एनआईएम के 2.8-2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया हुआ है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments