scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की बक्सर ताप बिजली परियोजना की पहली इकाई का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की बक्सर ताप बिजली परियोजना की पहली इकाई का उद्घाटन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में एसजेवीएन की ताप विद्युत परियोजना की पहली इकाई का उद्घाटन किया।

इस परियोजना की कुल लागत 13,756.56 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने 1,320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

इस परियोजना का कार्यान्वयन चौसा में इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

इस परियोजना की आधारशिला मोदी ने नौ मार्च, 2019 को रखी थी।

इस परियोजना से सालाना 982.87 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी, जिसमें से 85 प्रतिशत बिजली दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते के तहत बिहार को आवंटित की गई है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments