scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संसद में बयान दे सकते हैं पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संसद में बयान दे सकते हैं पीयूष गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंत्री इस बयान के लिए मुंबई से दिल्ली लौट रहे हैं। सूत्रों ने कहा, ”वाणिज्य मंत्री के संसद में बयान देने की संभावना है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत पर लाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments