scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफिजिक्सवाला का शेयर पहले दिन के कारोबार में 42 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

फिजिक्सवाला का शेयर पहले दिन के कारोबार में 42 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला का शेयर कारोबार के पहले दिन मंगलवार को अपने निर्गम मूल्य 109 रुपये के मुकाबले 42 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर इसके शेयर ने निर्गम मूल्य से 31.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143.10 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 48.66 प्रतिशत चढ़कर 162.05 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 42.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 155.20 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर 145 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 33 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। दिन में 48.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 161.99 रुपये पर पहुंचा और अंत में 42.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 155.24 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 44,382.43 करोड़ रुपये रहा।

यह बाजार में सूचीबद्ध होने वाली पहली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है।

फिजिक्सवाला का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

फिजिक्सवाला…जेईई, एनईईटी, गैट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम प्रदान करती है। साथ ही इसके ‘अपस्किलिंग’ कार्यक्रम भी मौजूद हैं जो ऑनलाइन मंचों (यूट्यूब, वेबसाइट और ऐप), प्रौद्योगिकी-सक्षम ऑफलाइन केंद्रों तथा ‘हाइब्रिड’ केंद्रों के माध्यम से मुहैया कराए जाते हैं।

भाषा निहारिका निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments