scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश की 101वीं यूनिकॉर्न बनी ‘फिजिक्सवाला’, 10 करोड़ डॉलर जुटाए

देश की 101वीं यूनिकॉर्न बनी ‘फिजिक्सवाला’, 10 करोड़ डॉलर जुटाए

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी ‘फिजिक्सवाला’ 10 करोड़ डॉलर (करीब 777 करोड़ रुपये) का नया वित्तपोषण जुटाने के साथ देश की 101वीं यूनिकॉर्न बन गई है। यूनिकॉर्न से आशय एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन से है।

फिजिक्सवाला ने श्रृंखला-ए वित्तपोषण दौर में वेस्टब्रिज और जीएसवी वेंचर्स से 1.1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर यह निवेश जुटाया है।

इसी के साथ कंपनी देश की 101वीं यूनिकॉर्न बन गई है। श्रृंखला ए वित्तपोषण दौर में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है।

शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार, ब्रांडिंग, नए शिक्षा केंद्र और अपनी पेशकश में नए पाठ्यक्रमों को शामिल करने के लिए करेगी।

कंपनी का दावा है कि उसकी एप्लिकेशन को अबतक 52 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है और यूट्यूब पर उसके साथ 69 लाख लोग जुड़े हैं।’’

भाषा जतिन अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments