scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफाइजर के प्रबंध निदेशक एस श्रीधर ने इस्तीफा दिया

फाइजर के प्रबंध निदेशक एस श्रीधर ने इस्तीफा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) दवा कंपनी फाइजर ने बुधवार को बताया कि उसके प्रबंध निदेशक एस श्रीधर ने इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि श्रीधर ने समयपूर्व सेवानिवृत्ति की इच्छा जताई थी और फिर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसमें बताया गया कि जब तक कि नए नेतृत्व का चयन नहीं हो जाता तब तक वह पद पर बने रहेंगे।

दवा कंपनी ने कहा कि श्रीधर ने बीते 14 वर्षों में फाइजर में कई अहम पदों पर काम किया है। बीते छह वर्ष से अधिक समय से वह प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। वह भारत के दवा उत्पादकों के संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments