नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश जुलाई-सितंबर की अवधि में 32 प्रतिशत घटकर 1.5 अरब डॉलर रह गया। रियल एस्टेट परामर्शदाता कंपनी सैविल्स इंडिया ने यह जानकारी दी।
पिछले वर्ष की समान अवधि में निजी इक्विटी निवेश 2.2 अरब डॉलर था।
बृहस्पतिवार को जारी बयान में सैविल्स इंडिया ने कहा कि वाणिज्यिक परिसंपत्तियों में निजी इक्विटी निवेश 60 करोड़ डॉलर रहा, जो कुल निवेश का 39 प्रतिशत है। इसके बाद डेटा सेंटर क्षेत्र का स्थान रहा, जिसमें 38 प्रतिशत निवेश दर्ज किया गया।
आवासीय क्षेत्र में पीई निवेश का हिस्सा 20 प्रतिशत रहा।
चालू वित्त वर्ष की जनवरी-सितंबर अवधि के दौरान पीई प्रवाह 3.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
