scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपेटीएम का अप्रैल-जून में ऋण वितरण नौ गुना बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये हुआ

पेटीएम का अप्रैल-जून में ऋण वितरण नौ गुना बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) डिजिटल वित्तीय सेवा फर्म पेटीएम का ऋण वितरण अप्रैल-जून तिमाही में लगभग नौ गुना बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इस दौरान 84.78 लाख लेनदेन हुए और ऋण वितरण की वार्षिक दर 24,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गई।

कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में कुल 632 करोड़ रुपये के 14.33 लाख ऋण दिए थे।

कंपनी ने कहा कि जून 2022 तिमाही के दौरान उसके द्वारा दिए गए ऋण की संख्या सालाना आधार पर 492 प्रतिशत बढ़कर 85 तक पहुंच गई।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments