scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

Text Size:

इस्लामाबाद, तीन अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

सूत्रों के अनुसार, यूएई ने यह राशि पाकिस्तान को भुगतान संतुलन के समर्थन के लिए प्रदान की थी और यह हाल तक आगे बढ़ाई जा रही थी।

यूएई ने हाल ही में पश्चिम एशिया की स्थिति और अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ युद्ध के मद्देनजर यह पैसा तुरंत वापस मांगा है।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास ‘सुरक्षित जमा’ के तौर पर रखी गई थी। पाकिस्तान यह रकम इस महीने के अंत तक यूएई को लौटा देगा।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments