scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपाकिस्तान आईफोन की विनिर्माता एप्पल को प्रोत्साहन देने पर सहमत

पाकिस्तान आईफोन की विनिर्माता एप्पल को प्रोत्साहन देने पर सहमत

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने अमेरिकी कंपनी एप्पल को अपने यहां आईफोन का विनिर्माण शुरू करने की दिशा में पहल करते हुए प्रोत्साहन देने पर सहमति जताई है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसके अलावा एप्पल पाकिस्तान में पुराने आईफोन की मरम्मत (रिफर्बिश्ड) कर उसका दोबारा निर्यात भी करेगी।

समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार को पुराने आईफोन के दोबारा निर्यात से पहले साल में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आय होने की उम्मीद है।

एप्पल के प्रबंधन ने पाकिस्तान से रियायती दरों पर जमीन मुहैया कराने, आठ प्रतिशत प्रदर्शन प्रोत्साहन देने और दो-तीन वर्ष पुराने आईफोन की मरम्मत की अनुमति जैसी शर्तें रखी थीं।

इंजीनियरिंग विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हमाद अली मंसूर ने कहा कि इन तीनों शर्तों को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की स्वीकृति के लिए प्रस्तावित मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण ढांचे में शामिल किया गया है।

मंसूर ने कहा कि एप्पल ने इससे पहले इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत में भी इसी मॉडल पर काम शुरू किया था। शुरुआत में पुराने आईफोन की मरम्मत के माध्यम से स्थानीय कार्यबल को प्रशिक्षित किया गया और बाद में स्थानीय विनिर्माण गतिविधियां शुरू की गईं।

पाकिस्तान सरकार फिलहाल मोबाइल फोन विनिर्माताओं को छह प्रतिशत प्रदर्शन प्रोत्साहन दे रही है, जिसे वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बढ़ाकर आठ प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव है।

मंसूर ने कहा कि शरीफ की हाल की चीन यात्रा के दौरान हुए समझौतों के तहत मोबाइल विनिर्माण क्षेत्र में चीनी कंपनियों से 55.7 करोड़ डॉलर के निवेश की भी उम्मीद है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments