नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने शुक्रवार को अपने नेतृत्व दल में फेरबदल किया। अंकित टंडन को प्रिज्म का मुख्य परिचालन अधिकारी और यूरोप का सीईओ नियुक्त किया गया है। वरुण जैन को प्रिज्म का सीओओ (एशिया) नियुक्त किया गया है।
टंडन इस समय ओयो वेकेशन होम्स के सीईओ हैं, जबकि जैन प्रिज्म के सीओओ (भारत) हैं।
ओयो के अनुसार अपनी नयी भूमिका में अंकित दुनिया भर में प्रिज्म के व्यावसायिक प्रदर्शन और संचालन को देखेंगे। इसमें बेलविला, डैनसेंटर, संडे होटल्स और अन्य ब्रांड शामिल हैं।
वरुण जैन की जिम्मेदारियों का विस्तार भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया तक हो गया है। श्रीरंग गोडबोले प्रिज्म के मुख्य सेवा अधिकारी के बने रहेंगे।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.