नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) ऑर्कला इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 48.73 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 1,667 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत की गई 1,59,99,104 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 77,96,62,280 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 117.63 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 54.42 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 7.05 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
ऑर्कला इंडिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने एंकर निवेशकों से लगभग 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी ने निर्गम के लिए प्रति शेयर 695 से 730 रुपये का मूल्य दायरा तय किया था।
ऑर्कला इंडिया रोजमर्रा के सामान बनाने वाली भारत की एक प्रमुख कंपनी है जो पैकेट वाले खाद्य पदार्थ और मसालों के क्षेत्र में काम करती है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
