scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतओला इलेक्ट्रिक ने समझौते की शर्तों पर पंजीकरण एजेंसी के साथ फिर से बातचीत की शुरू

ओला इलेक्ट्रिक ने समझौते की शर्तों पर पंजीकरण एजेंसी के साथ फिर से बातचीत की शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर विनिर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी वाहन पंजीकरण एजेंसियों के साथ समझौते की शर्तों पर फिर से बातचीत करने की योजना की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने साथ ही कहा कि इस बातचीत के दौरान वास्तविक बिक्री प्रभावित नहीं होगी, लेकिन सरकार के ‘वाहन’ मंच पर जारी उसके पंजीकरण आंकड़ों में अस्थायी रूप से गिरावट आ सकती है।

बयान के अनुसार, इससे फरवरी में ‘वाहन’ मंच पर प्रदर्शित पंजीकरण आंकड़े ‘‘ अस्थायी रूप से प्रभावित’’ होंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘ हम लागत कम करने और पंजीकरण प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाने के लिए अपनी एजेंसियों, अर्थात् रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और शिमनीत इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते की शर्तों पर फिर से बातचीत कर रहे हैं। जारी बातचीत और पंजीकरण प्रक्रिया के अनुकूलन के कारण फरवरी 2025 (वाहन मंच पर) के लिए पंजीकरण संबंधी हमारे आंकड़े अस्थायी रूप से प्रभावित होंगे। फरवरी 2025 तक हमारी बिक्री मजबूत बनी रहेगी और पंजीकरण में गिरावट अगले कुछ हफ्तों से नजर आ सकती है।’’

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, बातचीत का मकसद लागत कम करना और पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव लाना है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments