scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशअर्थजगतऊंचे भाव पर मांग प्रभावित होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

ऊंचे भाव पर मांग प्रभावित होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच तथा ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल- तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में कल रात 3.5 प्रतिशत की गिरावट थी और आज इसमे लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट है। उन्होंने कहा कि इस गिरावट के बावजूद विदेशों में डॉलर में भाव कम नहीं किये गये। शिकॉगो एक्सचेंज लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट थी।

गिरावट के बावजूद सोयाबीन तिलहन, मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्ववत रहे।

सूत्रों ने कहा कि विदेशों में गिरावट और ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुईं।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 7,500-7,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली – 6,725 – 6,820 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 – 2,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,375-2,450 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,400 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,100।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,350 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,180 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना – 7,625-7,675 रुपये।

सोयाबीन लूज 7,325-7,425 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments