scorecardresearch
Sunday, 2 November, 2025
होमदेशअर्थजगतओडिशा मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिंकेज नीति के तहत लाने का प्रस्ताव मंजूर किया

ओडिशा मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिंकेज नीति के तहत लाने का प्रस्ताव मंजूर किया

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 सितंबर (भाषा) ओडिशा मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिंकेज (एलटीएल) नीति के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के उद्योगों को चूना पत्थर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्य सचिव एससी महापात्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब उद्योगों को चूना पत्थर की आपूर्ति ओडिशा खनन निगम लिमिटेड (ओएमसी) के जरिए होगी।

महापात्र ने बताया कि चूना पत्थर को एलटीएल नीति के दायरे में लाने का प्रस्ताव ओडिशा के औद्योगिक विकास निगम ने दिया था जिसका अब ओएमसी के साथ विलय हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस कदम से चूना पत्थर का उत्पादन बढ़ेगा और इसका अच्छा उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। यह राजकोष के लिए भी लाभदायक होगा।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments