scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा उपयोग करने वालों की संख्या बढ़कर 70 लाख हुई: शंकर

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा उपयोग करने वालों की संख्या बढ़कर 70 लाख हुई: शंकर

Text Size:

मुंबई, सात अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) का उपयोग इस समय पायलट परियोजना के तहत 70 लाख से ज्यादा भारतीय कर रहे हैं। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक इस आभासी मुद्रा को पूरी तरह से लागू करने की जल्दी में नहीं है।

शंकर ने यहां वार्षिक ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ”सीबीडीसी का उपयोग करने वालों की संख्या अब 70 लाख हो गई है। हमें सीबीडीसी को पूरी तरह से लागू करने की कोई जल्दी नहीं है।”

उन्होंने कहा कि आरबीआई के फोकस केंद्र सीबीडीसी के उपयोग के मामलों को बढ़ा रहे हैं और ‘प्रोग्रामेबल’ सीबीडीसी मामलों की संख्या बढ़ रही है।

शंकर ने कहा कि सीबीडीसी का असली फायदा सीमा पार उपयोग में है। उन्होंने कहा कि इसका पूरा लाभ उठाने के लिए, अन्य देशों को भी अपनी सीबीडीसी परियोजनाओं पर आगे बढ़ने की जरूरत है।

इससे पहले अपने भाषण में उन्होंने कहा कि एक डिजिटल भुगतान इंटेलिजेंस मंच (डीपीआईपी) पर काम चल रहा है, जो वास्तविक समय के आधार पर लेनदेन का विश्लेषण और जोखिम स्कोर निर्धारित कर सकता है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments