scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी ने 10,000 करोड़ रुपये में 15 संपत्तियां एनजीईएल को स्थानांतरित कीं

एनटीपीसी ने 10,000 करोड़ रुपये में 15 संपत्तियां एनजीईएल को स्थानांतरित कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) बिजली क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. (एनजीईएल) को 10,066.99 करोड़ रुपये में 15 नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों का स्थानांतरण पूरा कर लिया है।

एनटीपीसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

इसके अलावा एनटीपीसी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी में अपनी समूची हिस्सेदारी भी 731.17 करोड़ रुपये में एनटीईएल को स्थानांतरित कर दी है।

एनटीपीसी ने कहा कि उसने एनजीईएल को 15 नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों का स्थानांतरण पूरा कर लिया है। यह एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments