scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी 5,000 करोड़ रुपये का मियादी ऋण जुटाएगी

एनटीपीसी 5,000 करोड़ रुपये का मियादी ऋण जुटाएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) सार्वजानिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने वित्तीय संस्थानों से पांच हजार करोड़ रुपये का ऋण जुटाने के लिए एक निविदा निकाली है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी दस्तावेज में कहा, ‘‘हम 5,000 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने के प्रस्ताव के लिए बैंकों/वित्तीय संस्थाओं (वित्तीय संस्थानों) की भागीदारी चाहते हैं।’’

दस्तावेज के अनुसार, इसके लिए बोलियां 31 अगस्त 11 बजे तक जमा की जा सकती है।

बैंक या वित्तीय संस्थान कम से कम 500 करोड़ रुपये या 500 करोड़ रुपये के गुना में ऋण की पेशकश कर सकते हैं।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments