scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी ने कोयला खदानों की परामर्श, प्रबंधन सेवाओं के लिए मेकॉन से हाथ मिलाया

एनटीपीसी ने कोयला खदानों की परामर्श, प्रबंधन सेवाओं के लिए मेकॉन से हाथ मिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) सार्वजानिक क्षेत्र की एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने कोयला खदानों की परामर्श और प्रबंधन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मेकॉन के साथ समझौते किया है।

मेकॉन लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, परामर्श और अनुबंध संगठन है, जो इस्पात मंत्रालय के अधीन आता है।

एनटीपीसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने अपनी कोयला खदानों की परामर्श और परियोजना प्रबंधन सेवाओं के लिए मेकॉन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।’’

कंपनी ने कहा कि यह समझौता एनटीपीसी कोयला खदानों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद करेगा।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments